
हरिद्वार।
शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है, उप निरीक्षक संजीत कंडारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला ऋषि कुल के पास खड़ी है जिसके पास अवैध स्मैक है। इस सूचना पर संजीत कंडारी द्वारा महिला चेतक पर नियुक्त महिला आरक्षी को मौके पर बुलाया और आरोपी महिला गंगा पत्नी अरविंद गुप्ता निवासी पंतदीप पार्किंग रोड़ी बेलवाला से पूछताछ की गई तो उसके पास से 7.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी महिला ने पूछताछ करने पर बताया कि वह रिक्शा ऑटो वालों व बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मैक बेचती है।
गिरफ्तार महिला के विरोध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर एनडीपीसी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है ।बता दें कि एसएसपी हरिद्वार के दिशा निर्देश पर शहर में पुलिस द्वारा नशाखोरी, अवैध शराब तस्करी व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए