हरिद्वार।
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम दीपक चौहान है और पास के ही फेरुपुर गांव का रहने वाला है। मृतक का जटवाड़ा पुल के पास मेडिकल स्टोर है।
ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई दीपक कठैत ने बताया कि बीती रात 2 बजे के आसपास दीपक जटवाड़ा पुल के पास अपनी गाड़ी से पहुंचा और खुद की लसेेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है की वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

More Stories
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम
वसुधैव कुटुंबकम् हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है” : मंत्री सुबोध उनियाल
भारत हो हिन्दू राष्ट्र घोषित : डॉ. उमाकान्तानन्द