हरिद्वार।
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम दीपक चौहान है और पास के ही फेरुपुर गांव का रहने वाला है। मृतक का जटवाड़ा पुल के पास मेडिकल स्टोर है।
ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई दीपक कठैत ने बताया कि बीती रात 2 बजे के आसपास दीपक जटवाड़ा पुल के पास अपनी गाड़ी से पहुंचा और खुद की लसेेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है की वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

More Stories
देहरादून में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित, 50 युवाओं ने किया प्रतिभाग
आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन