
हरिद्वार। श्री उत्तम सिंह चौहान सचिव हरिद्वार – रूडकी विकास प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि इधर संज्ञान में आया है कि हरिद्वार विकास क्षेत्र में आम जन मानस द्वारा किये जा रहे अपने निर्माण कार्यों पर अन्य व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण के कर्मचारी होने का हवाला देते हुए निर्माण एवं विकास कार्य की जांच किये जाने हेतु कहा जाता है। इस सम्बन्ध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति प्राधिकरण का हवाला देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए आग्रह करता है तो उस व्यक्ति का पहचान पत्र देखने के उपरान्त यह सुनिश्चित होने पर कि वह प्राधिकरण का अधिकारी / कर्मचारी है, उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। प्राधिकरण के अधिकारी / कर्मचारियों के पास उनके पहचान पत्र उपलब्ध रहेंगें ।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ