हरिद्वार। देश और प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है धर्मनगरी हरिद्वार भी इससे अछूती नहीं है हरिद्वार में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किए गये आकड़ों के अनुसार आज में हरिद्वार में 680 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आए है। वहीं अगर हरिद्वार में एक्टिव केसो के बात करें तो इस समय हरिद्वार जनपद में 3553 एक्टिव केस है। आज विभिन्न केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किए गये मरीजों की संख्या 87 है। तो वहीं जनपद में इस समय 11 एक्टिव कन्टेंमेंट जोन है।
वहीं अगर हरिद्वार शहर की बात करें तो हरिद्वार में सलेमपुर रुड़की क्षेत्र में सबसे ज्यादा 27 केस , शिवलिकनागर में 9,भेल में 11 , कनखल में 9 , एच्0एस रुड़की में 8, पॉवर ग्रिड रुड़की में 9, और सिविल चिकित्सालय रुड़की में 9, थाना गंग नहर में 4 ओर कृष्ना नगर रूरकी में 5 कोविड मरीज मिले है।


More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके