देहरादून। उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने अगले तीन माह तक मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला लिया है। उत्तराखंड आईएएस एस्सोसिएशन की अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वेतन कटौती के फैसले की जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण से लड़ाई के लिए यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। वित्त सचिव को लिखे पत्र में श्रीमती मनीषा पंवार ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से जंग में सहयोग के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड के समस्त अधिकारियों की आगामी 3 माह तक यानी मई, जून और जुलाई के वेतन से प्रत्येक माह 1 दिन के वेतन की कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना