देहरादून।
उत्तराखंड में मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया है। एक दिन पहले ही शासकीय प्रवक्ता से बातचीत के बाद मनरेगा कर्मचारियों की मांग पर सहमति बन गई थी। उसके बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। उत्तराखंड में मनरेगा कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्ववत स्थिति में होने की वार्ता के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया था। मामले में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस मामले में सरकार के आदेशों के बाद स्थितियां स्पष्ट हो गई हैं, लेकिन कर्मचारियों के वेतन बढ़ाए जाने के मामले को लेकर पेंच फंसा है। ऐसे में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से बातचीत के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। हालांकि मनरेगा कर्मी पहले ही हड़ताल वापस लेने की बात कह चुके हैं, लेकिन वेतन बढ़ोत्तरी पर फिलहाल होने वाली वार्ता पर सभी की नजर रहेगी। सरकार मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म करवाना चाहती है। ऐसे में मनरेगा कर्मियों से सकारात्मक वार्ता की उम्मीद है। हालांकि सरकार पहले ही ग्रेड पे की मांग पूरी नहीं करने की बात कह चुकी है, जिस पर भी मनरेगा कर्मी अपनी सहमति जता चुके हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री ने ऑफलाइन/ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की संयुक्त रूप से की जा रही एक दिवसीय Mansoon 2025 Preparedness कार्यशाला में प्रतिभाग किया
सेवानिवृत हो रहे जवानों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई
मुख्यालय द्वारा जारी पद्दोन्नती आदेश से जनपद हरिद्वार को मिले 10 नए इंस्पेक्टर