
देहरादून।
सेलाकुई की कंपनी की दो बस से कच्ची शराब की तस्करी में कैंट कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 10 लीटर शराब बरामद की गई है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पंडितवाड़ी में पुलिस बैरियर पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेलाकुई की कंपनी की बसों से शराब जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बैरियर पर सेटमैक्स मेडिकोज कंपनी व यूनि मेडिकोज की बस को रोककर तलाशी ली गई। दोनों बसों के ड्राइवरों के पास से पांच-पांच लीटर शराब बरामद हुई। आरोपितों की पहचान अमरदेव निवासी श्यामपुर ऋषिकेश वर्तमान निवासी पुर्णिया लाइन सेलाकुई व राजेश चांदना निवासी प्रेमनगर ठाकुरपुर के रूप में हुई है। दोनों बसों को सीज कर दिया गया है।प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक कार से चार पेटी देशी शराब बरामद की है। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लक्ष्मीपुर रोड के पास एक चालक पुलिस के वाहन को देख कार को छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई तो उससे चार पेटी शराब बरामद हुई। चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके