
देहरादून।
उत्तराखंड में मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया है। एक दिन पहले ही शासकीय प्रवक्ता से बातचीत के बाद मनरेगा कर्मचारियों की मांग पर सहमति बन गई थी। उसके बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। उत्तराखंड में मनरेगा कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्ववत स्थिति में होने की वार्ता के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया था। मामले में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस मामले में सरकार के आदेशों के बाद स्थितियां स्पष्ट हो गई हैं, लेकिन कर्मचारियों के वेतन बढ़ाए जाने के मामले को लेकर पेंच फंसा है। ऐसे में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से बातचीत के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। हालांकि मनरेगा कर्मी पहले ही हड़ताल वापस लेने की बात कह चुके हैं, लेकिन वेतन बढ़ोत्तरी पर फिलहाल होने वाली वार्ता पर सभी की नजर रहेगी। सरकार मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म करवाना चाहती है। ऐसे में मनरेगा कर्मियों से सकारात्मक वार्ता की उम्मीद है। हालांकि सरकार पहले ही ग्रेड पे की मांग पूरी नहीं करने की बात कह चुकी है, जिस पर भी मनरेगा कर्मी अपनी सहमति जता चुके हैं।

More Stories
खरना, तप, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आत्मशुद्धि का दिव्य पर्व
ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति