पहले दिन डेढ़ हजार लोगों को घर पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीके लगाए

हरिद्वार।
कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने घर-घर जाकर टीकाकरण शुरू कर दिया है। पहले चरण में 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पहले दिन डेढ़ हजार लोगों को घर पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीके लगाए, तीसरी लहर से पहले 45 साल से ऊपर वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया है, जिसके लिए 40 टीमें गठित की गई हैं इसकी मुख्य वजह यह है कि जागरूकता के अभाव में कुछ लोग टीकाकरण से बच रहे हैं और केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं, ऐसे लोगों को भी टीका लग सके जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर टीका लगा रही है, सीएमओ डॉ एस के झा स्वयं सभी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का नशे के सौदागर पर कड़ा प्रहार
शांति व्यवस्था भंग करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई