
हल्द्वानी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुशीला तिवारी अस्पताल को पीएम केयर्स फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर कुछ ही दिन में खराब हो गए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक कंपनी के 28 को ठीक कराया है जबकि दूसरी कंपनी के 17 वेंटीलेटरो को टेक्नीशियन का इंतजार है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा का कहना है पीएम केयर्स फंड से आए पोर्टेबल वेंटीलेटर में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। कंपनी से टेक्नीशियन और इंजीनियर को बुलाकर लगभग 27 से 28 वेंटिलेटर ठीक करा दिए गए हैं शेष जल्दी ठीक करा दिए जाएंगे ।दूसरी कंपनी के टेक्नीशियन और इंजीनियर को सूचना दी गई है पोर्टेबल वेंटिलेटर अभी वारंटी में है । कई बार प्रयोग होते होते भी कोई तकनीकी दिक्कत आ जाती है ।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मिले दो rt-pcr मशीन अभी प्रयोग में नहीं आ रहीं है इन को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया चल रही है।

More Stories
बाजपुर के महेशपुरा चेक पोस्ट में रोड चेकिंग की गई
रामनगर के कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग: सांसद अजय भट्ट
अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर हरिद्वार में जागरूकता का बड़ा अभियान