
हरिद्वार।
रामपुर यूपी से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर हरिद्वार लाए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी हरिद्वार हरकी पैड़ी के पास एक होटल में छिपा हुआ था।
शहर कोतवाल राजेश शाह के मुताबिक बीते दिनों रामपुर यूपी के शाहबाद से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। हरकी पैड़ी के पास एक होटल में दबिश दी गई। जहां आरोपी युवक मिला। पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि युवक नाबालिग का अपहरण कर लाया हुआ है। आरोपी युवक के बारे में यूपी पुलिस से संपर्क किया। बाद में यूपी से पहुंची पुलिसकर्मियों को नाबालिग लड़की और आरोपी को सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम रविंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी खरसोला शाहबाद रामपुर यूपी बताया है। नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके