
हरिद्वार।
रामपुर यूपी से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर हरिद्वार लाए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी हरिद्वार हरकी पैड़ी के पास एक होटल में छिपा हुआ था।
शहर कोतवाल राजेश शाह के मुताबिक बीते दिनों रामपुर यूपी के शाहबाद से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। हरकी पैड़ी के पास एक होटल में दबिश दी गई। जहां आरोपी युवक मिला। पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि युवक नाबालिग का अपहरण कर लाया हुआ है। आरोपी युवक के बारे में यूपी पुलिस से संपर्क किया। बाद में यूपी से पहुंची पुलिसकर्मियों को नाबालिग लड़की और आरोपी को सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम रविंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी खरसोला शाहबाद रामपुर यूपी बताया है। नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा है।

More Stories
सीओ सिटी ने किया कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
पूर्व निर्धारित समयानुसार कोतावाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह
सरस फूड फेस्टिवल में बिखरी उत्तरकाशी की पहाड़ी खुशबू, मोरी की सेब चटनी बनी आकर्षण का केंद्र