September 8, 2024

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने किया हरिद्वार मेयर के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सप्त ऋषि मंडल के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था को लेकर राठी चैक पर मेयर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि हरिद्वार में सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। जगह-जगह अंधेरा पसरा रहता है। लाईट नहीं है। नाले साफ सफाई की व्यवस्था लचर हो रखी है। मेयर पति अशोक शर्मा केवल नौटंकी दिखा रहे हैं। धरातल पर कुछ भी ऐसा काम अब तक इनके द्वारा नहीं किया गया है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि जब से नगर निगम में उषा ब्रेको का घोटाला हुआ है तब से अब तक हरिद्वार की मेयर शहर से नदारद हैं। उन्होंने कहाकि हरिद्वार धर्मनगरी से जाना जाता है। इस कोरोनाकाल में हरिद्वार की जनता पहले से ही बीमारियों से जूझ रही है। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सफाई व्यवस्था कहीं भी किसी वार्ड में नहीं हो रही है। नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था की कमी है। जिस पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर इसी प्रकार से हरिद्वार की मेयर आंख मूंदकर बैठी रही तो युवा मोर्चा द्वारा आज चेतावनी के रूप में यह प्रदर्शन किया गया है, जल्द ही मेंयर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि अगर नगर निगम मेयर से नहीं संभलता है तो अपना इस्तीफा दें दे। उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश पांडे मीडिया प्रभारी विकल राठी, गौरव भारद्वाज ,श्रेय शास्त्री, रजत चैहान विदेश चैहान, इष्ट देव सोनी, अनमोल वर्मा, ऋषि चैहान, मुकुल गिरी, गोकुल डबराल ,संजू बाबा, रूपेश बंसल, दत्ता, सन्नी गिरी, मोंटी कंडारी ,रोशन भारद्वाज, अविनाश सिंह ,सतनाम कुमार, विक्की अरोड़ा, आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।