
देहरादून, ।*पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया*
पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया। डॉ पाठक ने आज देहरादून में राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में संबोधित किया। इस अवसर पर, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की लीडरशिप टीम ने डॉ. पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष श्री रवि बिजारणियां, सचिव श्री अनिल सती, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट, सदस्य श्री वैभव गोयल और सदस्य श्री संजय पांडे ने डॉ. पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके योगदान की सराहना की।
डॉ पाठक ने कहा कि पीआरएसआई को मजबूत बनाने के लिए सभी पीआर प्रोफेशनल्स को अपने साथ जोड़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने पब्लिक रिलेशन में सोशल मीडिया और आईटी के प्रभावी और सकारात्मक उपयोग पर बल दिया।

More Stories
कांवड़ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के तत्पर है जिला प्रशासन
उत्तराखण्ड BDS और अर्द्धसैनिक बल की हरिद्वार में सघन चेकिंग
SSP हरिद्वार ने किया कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मैस का निरीक्षण