October 22, 2026

लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए


नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने हेतु कार्मिकों का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की मौजूदगी में एनआईसी कक्ष में तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें निकायवार आवंटित मतगणना कार्मिकों को टेबल नंबर आवंटित किये गये। जिसमें से नगर निगम पिथौरागढ़ में 14 टेबल लगाए गए है। इसके अतिरिक्त 07 टेबल के कार्मिक आरक्षित रखे गए है। इसके अतिरिक्त अन्य निकायों हेतु 07 टेबल लगाई गयी है व 02 टेबल के कार्मिकों को आरक्षित रखा गया है। मतगणना प्रातः 08:00 बजे से प्रारम्भ होगी, जो मतगणना समाप्ति तक होगी।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय निकाय निर्वाचन में अनुपस्थित, लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश उप उपजिलाधिकारियों को दिए


इस दौरान माo प्रेषक तीर्थपाल,उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक रमा गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तरुण पन्त, प्रभारी अधिकारी कंप्यूटराइजेशन/वेबसाइट अपलोड/उपनिदेशक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed