
हरिद्वार। लंढौरा कस्बे कोतवाली मंगलौर के मोहल्ला बाहर किला मे एक महिला दो तीन दिन से बीमार थीए जिसका ऑक्सीजन लेबल कम होने पर वार्ड सभासद की सूचना पर हरिद्वार पुलिस कोतवाली मंगलौर ने तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। जिससे महिला की जान बच गयी।
मौहल्ला बाहर किला निवासी मेहराज की तबीयत तीन दिनों से खराब चल रही थी। रविवार की सुबह अचानक महिला का ऑक्सीजन लेबल कम हो गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी परिजनों ने इसकी सूचना वार्ड सभासद पति याकूब अली को दी। जिन्होंने अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए प्रयास किया। लेकिन जब कंही ऑक्सीजन सिलेंडर नही मिला तो प्रभारी चौकी इंचार्ज संजय कुमार गौड को फोन किया । जिस पर उन्होंने तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया । महिला की जान बच गयी है । लोगो ने त्वरित मदद पर एस आई संजय गौड का आभार जताया।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित लघु रोजगार मेले में 14 युवाओं का हुआ चयन
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश