हरिद्वार।
ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ महिला द्वारा थाना बहादराबाद में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अदालत को गुमराह करके मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ मैंने रंगदारी मांगने का मुकदमा पहले ही दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस ने पांचों को एक साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब यह लोग जमानत से छुटकारा आये हैं और इन्होंने अदालत को गुमराह करके 156 -3 के तहत मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है । इसकी निष्पक्ष रुप से जांच होनी चाहिए। सुरेश राठौड़ ने इन लोगों से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की भी मांग की है। उन्होंने इस मुकदमे को अपने खिलाफ षड्यंत्र बताते हुए कहा है कि इस षडयंत्र में इन लोगों के साथ जो लोग मेरे से चुनाव हारे थे वह लोग भी शामिल है। मैं पुलिस का जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो कर इस षड्यंत्र का पर्दाफाश होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया