हरिद्वार :
हरिद्वार के थाना रानीपुर के अंतर्गत सलेमपुर गांव के लापता दो मासूम भाइयों के शव घर के पास में ही खड़ी कार के अंदर से मिले. पुलिस अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पा रही है लेकिन किसी अनहोनी की घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है. वहीं पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
बताते चलें कि दोनों चचेरे भाई फरहान 8 वर्ष तथा अरहान 7 वर्ष पिछले 2 दिन से लापता थे और उनका शव पास ही गैरेज में खड़ी कार से प्राप्त हुए . कार किसी प्रॉपर्टी डीलर की बताई जा रही है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

More Stories
क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी बनीं प्रधान, 67 वोटों से दर्ज की जीत
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूँजा में आयोजित हुए जनहितकारी कार्यक्रम
क्वांटम कॉलेज में झगडा करने वाले 04 आरोपी धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार