जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी में नियमानुसार किया जाना है। आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पोस्टमार्टम टीम को तत्काल मुवानी भेजा जाए तथा मृतकों के शवों का परीक्षण रात्रि के बाद पर्याप्त कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था में कराया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। घटना अत्यंत दुखद है, जिला प्रशासन शोकाकुल परिजनों के साथ इस कठिन समय में पूर्ण संवेदना के साथ खड़ा है।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे