November 4, 2026

सौतेले पिता के कारनामों से तंग नाबालिग के लिए हरिद्वार पुलिस लाई राहत के पल

कोतवाली ज्वालापुर

सौतेले पिता के कारनामों से तंग नाबालिग के लिए हरिद्वार पुलिस लाई राहत के पल

किशोरी के बयानों के आधार दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में

शारीरिक शोषण से तंग आकर किशोरी घर से हुई थी फरार, सौतेले पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

गुमशुदा की तलाश के प्रयास करते हुए पुलिस ने उसे अपनी दीदी के घर से किया गया था बरामद

घटना का विवरण
वादी एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग किशोरी उम्र 16 वर्ष का अपहरण कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 735/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना का अनावरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किशोरी की तत्काल बरामदगी हेतु दिये गए निर्देश गठित टीम ने उसकी तलाश के प्रयास शुरू किए।

कड़ी मेहनत के उपरांत पुलिस टीम ने अपहृता किशोरी को उसकी बड़ी बहन के हिमाचल स्थित घर से सकुशल बरामद किया गया।

गहनता से पूछताछ
पीड़िता/अपहृता ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दुसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। इससे परेशान होकर वह बिना किसी को बताए अपनी बहन के घर चली गई थी।

नाबालिक बालिका की मेडिकल रिपोर्ट/बयान के आधार पर आरोपी सौतेले पिता को दिनांक 04-11-2026 को गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमे में धारा 65(2) बीएनएस व 5(1)5(m)5(n)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। बाद आवश्यक कार्रवाई आरोपी को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विवरण आरोपित-
सचिन कुमार पुत्र सावनिया निवासी जलालाबाद थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
हाल निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक सोनल रावत
2-अ0उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा
3-म0का0 प्रियंका तोमर