June 25, 2026

लक्सर खानपुर थाना क्षेत्र खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार।

लक्सर खानपुर थाना क्षेत्र स्थित लालचंद वाला गांव में गन्ने के खेत एक महिला का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक नीता पत्नी संजीव गांव लालचंद वाला थाना खानपुर की पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह घर से निकल गई। आसपास खेत में काम करने जा रहे किसानो की नजर पेड़ पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। सामने पेड़ पर महिला का शव लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।

You may have missed