धराली (उत्तरकाशी) पहुंच आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया एवं चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय लोगों, बुजुर्ग महिलाओं एवं घायलों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। 
राहत कार्यों को गति देने के लिए दो हेलीकॉप्टरों से खाद्य एवं राहत सामग्री धराली पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से भारी मशीनों को भी धराली भेजा जा रहा है, जिससे राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, बिजली और संचार की व्यवस्था को यथाशीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं।





More Stories
केवल चेहरों पर मुस्कान के इमोजी नहीं, जीवन में न्याय, करुणा और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व भी व्यक्त करें: स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का संदेश
हरिद्वार में UKPSC परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध
हरेला पर्व पर जनपद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण