**मुख्य विकास अधिकारी ने पैक्स कम्प्यूटराइज़ेशन की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश**
**हरिद्वार:** सचिव, सहकारिता, उत्तराखण्ड शासन द्वारा 11 अगस्त 2025 को दिए गए निर्देशों के क्रम में, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदया, आकांक्षा कोण्डे ने विकास भवन स्थित सभागार में जनपद की पैक्स कम्प्यूटराइज़ेशन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान, CDO ने जनपद में कम्प्यूटराइज़ेशन की धीमी प्रगति पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, हरिद्वार को अगले दो दिनों के भीतर शेष 38 समितियों का जी.एल. मिलान पूरा करने का निर्देश दिया। इस कार्य में अपर जिला सहकारी अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए, CDO ने निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
CDO ने उन समितियों – मोहनावाला, लालढांग, मौहम्मदपुर, जवाहरखान और लहबोली – के सिस्टम ऑडिट को भी तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया, जिनका जी.एल. मिलान पहले ही हो चुका है। उन्होंने जिला सहायक निबंधक, हरिद्वार को दैनिक आधार पर पैक्स कम्प्यूटराइज़ेशन की प्रगति से अवगत कराने के लिए कहा।
यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्य विकास अधिकारी महोदया प्रत्येक दूसरे दिन पैक्स कम्प्यूटरीकरण की समीक्षा करेंगी, जिसमें जिला सहायक निबंधक प्रगति का प्रस्तुतीकरण देंगे। इस बैठक में जनपद के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) उपस्थित रहेंगे।
उक्त बैठक में जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, हरिद्वार, सचिव/महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक लि० हरिद्वार, अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेमकुमार और कौशल गिरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
हरेला पर्व पर जनपद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा— पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन
हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधे