
देहरादून। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलना अब आपको महंगा पड़ सकता है। राजधानी पुलिस ने बेवजह घूमने वालों पर सख्त लगाम लगानी शुरू कर दी है। राजधानी में सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेवजह घूम रहे लोगों ने पुलिस का कैदी वाहन देखा। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को कैदी वाहन में बैठाकर गली मोहल्ले से ले जाया जा रहा है। पुलिस थाने पहुंचाया जा रहा है। पुलिस अभी तक 50 से ज्यादा लोगों को कैदी वाहनों में बैठाकर थाने ले जा चुकी है। इनमें से कई लोगों के चालान किये गए हैं। दरअसल कोविड कर्फ्यू में मिली छूट के प्रावधानों की आड़ लेकर बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई पुलिस कर रही है। जानकारी देते हुए एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस द्वारा कैदी वाहनों में बेवजह घूमने वालों को ले जाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर जो नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस का यह कैदी वाहन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ लोगों द्वारा पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है और बेवजह घूमने वाले लोगों को कैदी वाहनों में ले जाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

More Stories
नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस चौकस