हरिद्वार ।निजी सचिव, माननीय कैबनेट मंत्री, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन, उत्तराखण्ड सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि मा. मंत्री सौरभ बहुगुणा का दिनांक 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को जनपद भ्रमण पर रहेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री जी प्रातः 10:30 बजे हरिद्वार के धनौरी में हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगें। उसके पश्चात 11:30 बजे प्रातः मा. मंत्री जी दयानन्द स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित बृहद रोजगार मेला में प्रतिभाग करेंगें।
तत पश्चात मा. मंत्री जी अपराह्न 12:30 बजे अमेरिकन आश्रम रानी गली भूपतवाला हरिद्वार में विश्व सनातन महापीठ उदघोषण एवं शिला पूजन समारोह में प्रतिभाग करेंगें। सायं 04:45 बजे देहरादून हेतु प्रस्थान करेंगें।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए