हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी आई यू – रुड़की के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवरले का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नारसन बॉर्डर से लेकर सर्वानंद घाट तक संपूर्ण हाईवे के साथ-साथ सभी सर्विस रोड पर भी ओवरले का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में आज रात्रि से प्रेम नगर आश्रम से ऋषिकुल तिराहे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर कार्य किया जाएगा, जिसके चलते प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक जाने वाली सर्विस रोड पर अगले 3 दिन यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है इसके पश्चात आज रात 10:00 बजे से यातायात डायवर्सन करते हुए सर्विस रोड कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए