*जल पुलिस हरिद्वार*
आगामी मकर संक्रांति एवं अन्य स्नान पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए जल पुलिस जनपद हरिद्वार द्वारा सभी जल पुलिस कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस बनाए रखने हेतु प्रतिदिन व्यायाम, दौड़ एवं योगाभ्यास कराया जा रहा है।
इस नियमित अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी कर्मचारी शारीरिक रूप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त एवं मानसिक रूप से सशक्त रहें, ताकि स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की ड्यूटी का पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ निर्वहन किया जा सके।
जल पुलिस जनपद हरिद्वार द्वारा पर्वकालीन व्यवस्थाओं को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निरंतर तैयारी की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर