हरिद्वार।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता में राज्य की 11 जनपदो सहित 13 टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे-
प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद चम्पावत के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम जनपद चम्पावत को 2-0 से हराकर विजयी रही।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच जनपद देहरादून एवं जनपद हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद देहरादून की टीम जनपद हल्द्वानी को 10-0 से हराकर विजयी रही।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच जनपद हरिद्वार एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार ने जनपद उधमसिंह नगर को 4-0 से हराकर विजयी रही।
प्रतियोगिता का चौथा मैच जनपद नैनीताल एवं जनपद पौडी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद नैनीताल की टीम जनपद पौड़ी को 6-0 से हराकर विजयी रही।
प्रतियोगिता का पाँचवा मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (बी) की टीम जनपद देहरादून को 3-2 से हराकर विजयी रही।
कल दिनांक 02 फरवरी, 2025 को जनपद हरिद्वार एवं जनपद देहरादून के मध्य पहला, तथा जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य दूसरा सेमीफाईनल मैच खेला जायेगा ।
निर्णायको की भूमिका में अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे ।
इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह, सहायक प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, दीपक चन्द्र जोशी, मंगल सिंह, शुभम बोहरा, अभिषेक मुरारी, अनुराग सिंह धमान्दा, सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर