हरिद्वार। जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का आज चौथे दिन समापन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिकनगर हरिद्वार राजीव शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे-
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने जनपद उधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच जनपद हरिद्वार (ए) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (ए) की टीम ने जनपद देहरादून को 6-0 से हराकर फाईनल मैच में पहुँची ।
प्रतियोगिता का फाईनल मैच हरिद्वार (ए) एवं हरिद्वार (बी) के मध्य खेला गया, रोमांचक मुकाबले में दोनो ही टीम ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी, 50 मिनट तक दोनो टीम 1-1 की बराबरी पर रही,अन्तिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक और गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली |
निर्णाय भूमिका में अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, सचिव जिला क्रिकेट एशोसिएशन इंद्रमोहन बर्थवाल , सहायक प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, दीपक चन्द्र जोशी, अनुराग राठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, कनिष्ठ सहायक मुकेश भट्ट, विक्रम सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर