देहरादून।
बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस विधायक साइकिल पर सवार होकर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे। विधान सभा उत्तराखंड में पांच दिवसीय मानसून सत्र चल रहा है और गुरुवार को सत्र का चौथा दिन है। कांग्रेस विधायक जनता के मुद्दों को सदन में जोर-शोर से उठा रहे हैं।

गुरुवार सुबह साइकिल पर विपक्ष के सभी विधायक सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेने पहुंचे, कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि बीजेपी के कार्यकाल में महंगाई आसमान को छू रही है, तेल की कीमतें इस कदर बढ़ चुकी हैं कि लोगों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, अगर यही हालात रहे तो लोगों को वाहन छोड़कर साइकिल पर ही सवारी करनी होगी। यही वजह है कि सरकार को हालात से रूबरू कराने के लिए कांग्रेस विधायक आज साइकिल पर विधानसभा पहुंचे हैं। इतना ही नहीं आज के दिन की कार्यवाही हंगामेदार रह सकती है क्योंकि महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने का पूरा प्रयास करेगा।

More Stories
केयर नर्सिंग कॉलेज में मारपीट, तोड़फोड़ और आतंक का आरोप
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की
स्वर्गीय वनीता कपूर की अस्थियां हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड में हुई विसर्जित तीर्थ पुरोहितों ने दी श्रद्धांजलि