
देहरादून।
जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रीति पंत (30 वर्ष) पत्नी अनमोल इलाहाबाद उत्तर प्रदेश निवासी हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कोर्स कर रही थी। उसका पति भी उसके साथ था। घटना से पहले वो अपने घर की ओर रवाना हुआ था। सुबह जब प्रीति नहीं दिखी तो हास्टल में रहने वाले अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।
काफी देर तक भी जब प्रीति बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया गया। वहां का नजारा देख सभी के होश फाख्ता हो गए। प्रीति चुन्नी के सहारे पंखे से झूलती नजर आई। मामले की तोड़ने पर प्रीति कमरे के अंदर पंखे में चुन्नी से झूलती नजर आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीति के पति और परिवार वालों को सूचित कर दिया है। विवाहिता दिल्ली की रहने वाली है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट