
हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्री सौरभ गहरवार ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना ( MSY), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा लोन योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार स्थापना सहित विभिन्न विभागीय स्वरोजगार योजनाओं के ऋण वितरण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदकों, सम्बन्धित विभागों तथा बैंकों का संयुक्त रूप से स्वरोजगार कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
श्री गहरवार ने आगे बताया कि दिनांक 02 सितम्बर 2021 को नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रूड़की, नगर पालिका लक्सर/विकासखण्ड लक्सर (स्थल विकास खण्ड लक्सर)में, 03 सितम्बर 2021 को नगर पालिका मंगलौर, नगर पंचायत लण्ढौरा, विकासखण्ड खानपुर में, 06 सितम्बर 2021 को नगर पालिका शिवालिक नगर, विकासखण्ड बहादराबाद में, 08 सितम्बर 2021 को, नगर पंचायत, भगवानपुर/विकासखण्ड भगवानपुर (स्थल विकास खण्ड भगवानपुर) नगर पंचायत पिरान कलियर में, 10 सितम्बर 2021 को विकासखण्ड नारसन, विकासखण्ड रूड़की में तथा 14 सितम्बर 2021 को नगर पंचायत झबरेडा में ये कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट