
हरिद्वार।
मंगलौर कोतवाली में भाजपा विधायक के सामने पार्टी नेता की पिटाई मामले पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। मामले में पुलिस मुख्यालय ने जांच के आदेश देते हुए फिलहाल मारपीट के आरोप में मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट का तबादला कर दिया है।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि मंगलौर कोतवाली में भाजपा नेता की पिटाई का मामला सामने आया था। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी कोतवाली में ही मौजूद थे। भाजपा नेता की पिटाई पर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जाहिर की और मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा गया। हालांकि, काफी दबाव के बाद अब इस मामले की जांच की जा रही है। उधर यशपाल बिष्ट का रुड़की में तबादला कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद माना जा रहा था कि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जा सकती है या उनका तबादला किसी दूरस्थ क्षेत्र में किया जा सकता है, लेकिन इनमें से कुछ भी नहीं हुआ। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
बता दें कि मंगलौर कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें मंगलौर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटती नजर आ रही है। वीडियो में भाजपा के काफी कार्यकर्ता और नेता भी दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि ये सब किस्सा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के सामने हुआ ।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश