July 27, 2026

सरकार जनता के द्वार” के तहत 28 जुलाई को भटवाडी सुनार में लगेगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं होंगी मौके पर हल

सरकार जनता के द्वार” के तहत 28 जुलाई को भटवाडी सुनार में लगेगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं होंगी मौके पर हल

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशों पर जुलाई माह के लिए विकास खंड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत भटवाडी सुनार का चयन किया गया है। यहां मंगलवार 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे से जिला सूचना अधिकारी श्री के.एल. टम्टा ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा ने बताया कि इस बैठक में अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी चर्चा होगी।

श्री टम्टा ने क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचे और लोगों को घर के पास ही समाधान मिले।

जिला सूचना अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी अपील की है कि वे बैठक में स्वयं या अपने प्रतिनिधि को समय से उपस्थित करना सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सके।