देहरादून।
राजधानी दून के प्रेमनगर के धौलास इलाके में एक घर में महिला और नौकर के शव मिले हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। साथ ही मृतक नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। दोनों की हत्या की गयी है। मृतका उन्नति शर्मा के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची ।मौके पर एफएसएल की टीम भी है। बताया जा रहा है कि उन्नति के पति पिछले 40 साल विदेश में रहे हैं। संदीप हालिया दिनों में वापस लौटे हैं। एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर हैं। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है। मौके पर पुलिस की तफतीश जारी है। हत्या की वारदात को किसने और क्यों अन्जाम दिया। इसकी पड़ताल की जा रही है।

More Stories
परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आये राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री किरोड़ीलाल मीणा जी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा