हरिद्वार। महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर उनके हरिद्वार स्थित आश्रम पहुंची है। जानकारी के अनुसार, टीम श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम में पूछताछ के साथ छानबीन भी करेंगी। जिससे कि कोई सबूत जुटाया जा सके। बताया जा रहा है कि टीम पहले देहरादून एयरपोर्ट पहुंची थी। उसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की सात दिनों की रिमांड ली है। रिमांड चार अक्तूबर तक चलेगी। मई में गुरु से विवाद होने के बाद श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सील कर दिया था। इसके बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक आश्रम के परामाध्यक्ष ने शरण दी थी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई एसआईटी जांच में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर सामने आए थे। जिसमें से कई संत, रसूखदार और प्रॉपर्टी डीलर भी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई आनंद गिरि के साथ साथ इनसे भी पूछताछ करेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए