
हरिद्वार। डीएम विनय शंकर पांडे के आश्वासन पर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने गुरुवार से शहद लेना शुरू कर दिया है। डीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मातृ सदन की मांगों को लेकर उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखेंगे और अनशन को समाप्त करने की कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद मातृ सदन की मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन कर रहे है। नमक, शहद और नींबू जल के साथ सेवन कर रहे थे।शासन की बेरुखी से आहत होकर उन्होंने शहद लेना छोड़ दिया था। गुरुवार को अनशन के 44वें दिन अनशन को समाप्त कराने हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी योगेंद्र रावत मातृ सदन पहुंचे। उन्होंने अनशन को समाप्त कराने के लिए संस्थापक स्वामी शिवानंद से लंबी वार्ता की और अनशन को समाप्त कराने का अनुरोध किया। लेकिन स्वामी शिवानंद ने मांगों पर कार्रवाई से पूर्व अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया।

More Stories
गैस गोदामों में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: फिंचा राम चौहान
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर) प्रदेश कार्याशाला में प्रतिभाग किया
जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री