
हरिद्वार। दो महिलाएं और एक लड़की गंगा नदी में बह गयी। तीनों हरियाणा सोनीपत की रहने वाली बतायी जा रही हैं। बताया जा रहा है सुबह गीता कुटीर घाट पर तीनों नहाने गयी थीं, तभी गंगा के तेज बहाव में तीनों बह गई।
घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ, आपदा राहत दल और जल पुलिस कर्मी मौके पर तलाश कर रहे हैं, तीनों की खोजबीन जारी है। पुलिस ने बताया गया कि गीता कुटीर घाट पर दो महिलाएं और एक लड़की सुबह स्नान करने के दौरान गंगा में बहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक किसी का कोई पता नहीं चल पाया है। तीनों सगी बहनें थीं। महिलाओं व युवती का नाम कुसुम पत्नी राजेश, 36 वर्ष खानपुर कलां सोनीपत, उमा पत्नी नरेन्द्र 34 निवासी सोनीपत व नेहा पुत्री सतवीर 24 गढ़ीकेसरी सोनीपत हरियाणा बातए गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए