
हरिद्वार। परिवर्तन यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी इन दिनों गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम चला रही है। जिसमें कांग्रेस के नेता गांवों में जाकर रात्रि प्रवास कर रहे हैं और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं।

कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे भी लाल ढांग न्याय पंचायत की रसूलपुर मीठी बेरी गांव में 03 दिनों के प्रवास पर हैं। जिसमें वे ग्रामीण चौपालों में हिस्सा ले रही हैं।

दीपिका पांडे का कहना है कि डबल इंजन की सरकार में जनता को मूलभूत परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बिजली-पानी, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा जैसी सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए