September 8, 2024

मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया श्रद्धालु युवक की शारदा नदी में डूबकर मौत

टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस के तैराकों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरी दर्शन को आया इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायू निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूबने लगे।
तवहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को तैराकों ने डूबने से बचा लिया। करीब आधा घंटा खोजबीन के बाद अभिषेक को भी निकाल लिया गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।