हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित रैपिड कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भीषण आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की कुल चार गाड़ियां लगी हुई हैं। हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित रैपिड कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस और सिडकुल फायर यूनिट की दो गाड़ियां पहुंची। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, इसके बाद हरिद्वार स्थित मायापुर फायर यूनिट से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां को बुलाया गया। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए