देहरादून। रायवाला जंक्शन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। युवक ने रेलवे टीटी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार देर रात की है। जंक्शन के पास फास्ट फूड की ठेली लगाने वाले एक व्यक्ति ने ट्रेन से एक युवक के गिरने की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में घायल युवक ने पुलिस को अपना नाम राजुद्दीन निवासी गली नंबर दो नागला विष्णु, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस को स्वजन का मोबाइल नंबर व आधार कार्ड उपलब्ध कराया। बताया कि वह रेलवे स्टेशन में चूड़ी- बिंदी आदि सामान बेचता है। वह ऋ षिकेश से ट्रेन में गाजियाबाद जा रहा था। उसके पास टिकट नहीं था। उसने ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटी) से टिकट बनाने का अनुरोध किया, लेकिन टीटी ने उसे ट्रेन से बाहर धक्का मार दिया, जिससे वह गिर पड़ा।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला