हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की गंगनहर को बंद कर दिया गया है। अब गंगनहर को 4 नवंबर दीपावली की रात को खोला जाएगा। गंगनहर को करीब 20 दिन वार्षिक मरम्मत और साफ सफाई के लिए बंद किया गया है। हर साल गंगनहर को इसी समय सफाई के लिए बंद किया जाता है।
गौर हो कि गंगनहर बंद हो जाने से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है। हरकी पैड़ी पर स्नान करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में पानी की किल्लत होगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि हर साल सफाई और मरम्मत के नाम पर गंगनहर को बंद किया जाता है। इस बार भी गंगनहर को बंद कर दिया गया है, इस दौरान नहर की साफ- सफाई और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। 4 नवंबर को दीपावली के दिन नहर खोली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल छोड़ा जाएगा।
More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए