देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते ये फैसला लिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन्हें को अपने सुरक्षित गंतव्य को जाने को कह दिया गया है। वहीं, बदरीनाथ की यात्रा जारी है। सीएम धामी ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए तीन धामों की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी जारी है। रविवार सुबह से ही राज्घ्य के इलाकों में बारिश हो रही है। एहतियातन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्घ्य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।इधर, उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने भी गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा को फ़िलहाल रोक दिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, उन्घ्हें सुरक्षित गंतव्य को जाने को कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बडकोट में रोका गया है, जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
More Stories
त्यौहारों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सचिव गृह ने ली बैठक, देहरादून में विशेष प्रबंध के निर्देश
मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन
गुरुकुल कांगड़ी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ