देहरादून। राजधानी देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला डोईवाला का है। यहां बेखौफ चोरों ने रविवार सुबह चांदमारी वार्ड-17 में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो ये है कि जब चोरी की जा रही थी, तब सभी सदस्य घर में ही सोए हुए थे। बावजूद इसके चोर बेखौफ हो घर को खंगाल गए।
चोरों ने खेतों की ओर से आकर पहले पूजा घर की खिड़की तोड़ी। इसके बाद वे अंदर घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। भवन स्वामी रामकिशन पुत्र चूहड़ सिंह निवासी चांदमारी डोईवाला ने बताया कि आलमारी में रखे लगभग नगद अस्सी हजार और चांदी के जेवर, जिसमें चार जोड़ी पाजेब, चांदी का कंगना समेत भवन स्वामी के बेटी और दामाद के पर्स भी चोर उठा ले गए।उन्होंने बताया रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर कुछ आवाजें आने पर उनकी नींद खुली और वो देखने के लिए बाहर भी आए। पर, तब तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब सुबह उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिस पर उनकी ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर आलमारी के अंदर का और घर का सारा सामान बिखरा पाड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के आसपास और खेतों में भी जांच की।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए