*सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित*
*भगवानपुर में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 621 ग्रामीणों ने लिया भाग*
*39 शिकायतें मिलीं, 21 का मौके पर निस्तारण; 513 लोगों को योजनाओं का लाभ*
*23 विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी*
*हरिद्वार।सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत भगवानपुर विकासखंड सभागार में बहुउद्देशीय शिविर उप जिला अधिकारी भगवानपुर देवन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता आयोजित किया गया।

आयोजित शिविर में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, राशन, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण, मनरेगा जॉब कार्ड, स्थाई, जाति आय चरित्र प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अतिक्रमण समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
आयोजित शिविर में कुल 621 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 513 लोगों को लाभान्वित कराया गया। ग्रामीणों की ओर से कुल 39 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आयोजित शिविर में करीब 23 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से मौके पर आवेदन प्राप्त किए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका निस्तारण कराया जाएगा।
शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा मास्टर सतपाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा विराट, अश्वनी कुमार कंबोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश प्रसाद सैनी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित उपस्थित रहे

More Stories
एशियन गेम्स 2026 में भारत की विजय को परमार्थ निकेतन की ओर से सभी खिलाडियों को अनेकानेक शुभकामनायें
पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा हिन्दी माह के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन
अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने मदरसों एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण