*पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा हिन्दी माह के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन*
*हरिद्वार। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हरिद्वार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 3, ज्वालापुर, हरिद्वार में हिन्दी माह के दौरान एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मंडल प्रमुख महोदय श्री रंजन प्रकाश जी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। मंडल कार्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं उपहार प्रदान किए गए। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बैंक प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। यह आयोजन पंजाब नेशनल बैंक की हिन्दी माह के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी एवं शिक्षा क्षेत्र में योगदान की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

More Stories
एशियन गेम्स 2026 में भारत की विजय को परमार्थ निकेतन की ओर से सभी खिलाडियों को अनेकानेक शुभकामनायें
सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने मदरसों एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण