
-आपदा का हवाई सर्वे कर लौटे गृहमंत्री
देहरादून। उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा कर लौटे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने तबाही के हालात देखे हैं। भारत सरकार की ओर से चेतावनी मिलने के बाद राज्य में नुकसान कम हुआ, जनहानि कम हुई, क्योंकि पहले ही बचाव को लेकर काम कर लिया गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 16 तारीख को भारत सरकार की तरफ से राज्य को चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद सीएम धामी ने सूझबूझ के साथ हालातों को देखा। इसके साथ ही सभी एजेंसियों ने समय से काम पूरा किया। एनडीआरएफ, आर्मी, एसडीआरएफ सभी बारिश आने से पहले अलर्ट मोड पर रहे। एनडीआरएफ की 17 टीमें, एसडीआरएफ की 7 टीमें, पीएसी की 15 कंपनियां और 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
परमार्थ निकेतन पधारे मुख्यमंत्री श्री धामी, अभिषेक और अति रुद्रम एवं शतचंडी महायज्ञ में अर्पित की आहुतियाँ
चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू