
42 नशेड़ियों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही
हरिद्वार। नशाखोरी के खिलाफ गुरुवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट नगर, सराय, सीतापुर, गोल गुरुद्वारा, चौकी बाजार और चौकी रेल क्षेत्र में चेकिंग की गईं। चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में शराबी क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे अधिकतर नॉनवेज के रेस्टोरेंट और होटल के बाहर कारों में बैठकर शराब के जाम पी रहे थे, होटल ढाबों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ कर कुल 42 नशेड़ियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नशे के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन
चार धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू